अश्क-ए-ग़म आँखों ने बरसाया बहुत
अश्क-ए-ग़म आँखों ने बरसाया बहुत
जाने क्यूँ उन का ख़याल आया बहुत
उस को दीं हम ने दुआएँ बार-हा
ज़िंदगी में जिस ने तड़पाया बहुत
जिस को अपना दिल समझते थे उसे
अपना कम और आप का पाया बहुत
बन के राज़-ए-ज़िंदगी दिल में रहे
ज़िंदगी में फिर भी तरसाया बहुत
दौलत ओ हशमत पे नाज़ाँ हो कोई
है हमें तो दिल का सरमाया बहुत
धूप की सख़्ती तो थी लेकिन 'फ़राज़'
ज़िंदगी में फिर भी था साया बहुत
(772) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554