किस से वफ़ा की है उमीद कौन वफ़ा-शिआ'र है

किस से वफ़ा की है उमीद कौन वफ़ा-शिआ'र है

ऐ मिरे बे-क़रार दिल किस लिए बे-क़रार है

सुन तो रहे हैं देर से शोर बहुत बहार का

जाने कहाँ खिले हैं फूल जाने कहाँ बहार है

क्यूँ न तिरे ख़याल में ज़मज़मा-ख़्वाँ गुज़र चलें

यूँ भी हमारी राह में गर्दिश-ए-रोज़गार है

रात से हम नहीं उदास रात उदास ही सही

रात तो सुब्ह के लिए वक़्फ़ा-ए-इंतिज़ार है

अब भी मज़ाक़-ए-दर्द से मेरी शबों में है गुदाज़

मेरे लबों पे आज भी नग़्मा-ए-हुस्न-ए-यार है

(1278) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554