किस उजाले का निशाँ हैं हम लोग

किस उजाले का निशाँ हैं हम लोग

किन अँधेरों में रवाँ हैं हम लोग

नूर-ए-ख़ुर्शीद को इल्ज़ाम न दो

सुब्ह का ख़्वाब-ए-गिराँ हैं हम लोग

जैसे भटका हुआ राही हो कोई

यूँही हर सू निगराँ हैं हम लोग

कभी आवरगी-ए-निखत-ए-गुल

कभी ज़ंजीर-ए-गिराँ हैं हम लोग

दूर तक दश्त-ए-जुनूँ है 'जावेद'

आबला-पा गुज़राँ हैं हम लोग

(817) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554