क्या बदल दोगे तुम इक नज़र से

क्या बदल दोगे तुम इक नज़र से

बे-क़रारी तो है उम्र भर से

दोस्तो शहर-ए-जाँ जल रहा है

अब कहाँ जाओगे और किधर से

ज़ख़्म हैं दिल पे क्या क्या न देखो

फूल चुन लो लब-ए-नग़्मागर से

जाग कर रात हम ने गुज़ारी

पूछ लो कारवान-ए-सहर से

ज़ुल्मत-ए-शब है 'जावेद' और हम

चाँद निकले न जाने किधर से

(841) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554