पहुँच के हम सर-ए-मंज़िल जिन्हें भुला न सके

पहुँच के हम सर-ए-मंज़िल जिन्हें भुला न सके

वो हम-सफ़र थे जो कुछ दूर साथ आ न सके

तमाम उम्र पशेमानियों में बीत गई

ब-क़द्र-ए-शौक़ मोहब्बत के नाज़ उठा न सके

मुझे ख़याल है उन दिल-गिरफ़्ता कलियों का

जिन्हें नसीम-ए-सहर छेड़ दे खिला न सके

कुछ ऐसे दर्द भी हैं ज़िंदगी की राहों में

जहाँ हिजाब-ए-तबस्सुम भी काम आ न सके

करम की आस के सायों में बुझ गया वो चराग़

हवा-ए-यास के झोंके जिसे बुझा न सके

अँधेरी शब थी सितारों से क्या सुकूँ मिलता

सितारे भी तो बहुत देर जगमगा न सके

ग़ज़ल के हुस्न का एहसास उस को क्या 'जावेद'

ख़ुलूस-ए-नर्मी-ए-गुफ़्तार को जो पा न सके

(948) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554