औरों ने उस गली से क्या क्या न कुछ ख़रीदा

औरों ने उस गली से क्या क्या न कुछ ख़रीदा

हम कोर-चश्म उस के क़दमों की धूल लाए

दामन समाअ'तों का फूलों से भर रहा हूँ

उस से कहो कि अपनी बातों में तूल लाए

वही-ए-बदन न उतरी उस की हमारे दिल पर

हम सिर्फ़ उस की गर्द-ए-शान-ए-नुज़ूल लाए

हम को अगर ख़ुशी है तो ये कि इस जहाँ से

बे-बर्ग-ओ-बार गुज़रे फ़स्ल-ए-फ़ुज़ूल लाए

थी सख़्त तेग़-ए-इख़राज उस के मुक़ाबले पर

'एहसास' जैसा सूफ़ी अहल-ए-शुमूल लाए

(816) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554