बादल इस बार जो उस शहर पे छाए हुए हैं

बादल इस बार जो उस शहर पे छाए हुए हैं

सब मिरे दीदा-ए-नमनाक के लाए हुए हैं

रास्ते में नज़र आते हैं न पहुँचे हैं कहीं

हम किसी बीच के मंज़र के लुभाए हुए हैं

बदन-ए-यार ये सब रंग तिरे अपने हैं

या किसी दस्त-ए-मोहब्बत के लगाए हुए हैं

कितने समझौते हवाओं से किए बैठे हैं

जो सर-ए-राह चराग़ अपने जलाए हुए हैं

(817) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554