इक हवा आई है दीवार में दर करने को
इक हवा आई है दीवार में दर करने को
कोई दरवाज़ा खुला है मुझे घर करने को
दूर सहरा में कोई ज़ुल्फ़ सी लहराई है
कोई बादल सा उड़ा है मुझे तर करने को
नज़र आई है किसी चाँद की परछाईं सी
शब-ए-हस्ती में मिरे साथ सफ़र करने को
आ मुझे छू के हरा रंग बिछा दे मुझ पर
मैं भी इक शाख़ सी रखता हूँ शजर करने को
ऐ सदफ़ सुन तुझे फिर याद दिला देता हूँ
मैं ने इक चीज़ तुझे दी थी गुहर करने को
(791) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत एहसास