जो इश्क़ चाहता है वो होना नहीं है आज

जो इश्क़ चाहता है वो होना नहीं है आज

ख़ुद को बहाल करना है खोना नहीं है आज

आँखों ने देखते ही उसे ग़ुल मचा दिया

तय तो यही हुआ था कि रोना नहीं है आज

ये रात अहल-ए-हिज्र के ख़्वाबों की रात है

क़िस्सा तमाम करना है सोना नहीं है आज

जो अपने घर में है वो है बाज़ार में नहीं

होना किसी का शहर में होना नहीं है आज

फिर तिफ़्ल-ए-दिल है दौलत-ए-दुनिया पे गिर्या-बार

और मेरे पास कोई खिलौना नहीं है आज

(1110) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jo Ishq Chahta Hai Wo Hona Nahin Hai Aaj In Hindi By Famous Poet Farhat Ehsas. Jo Ishq Chahta Hai Wo Hona Nahin Hai Aaj is written by Farhat Ehsas. Complete Poem Jo Ishq Chahta Hai Wo Hona Nahin Hai Aaj in Hindi by Farhat Ehsas. Download free Jo Ishq Chahta Hai Wo Hona Nahin Hai Aaj Poem for Youth in PDF. Jo Ishq Chahta Hai Wo Hona Nahin Hai Aaj is a Poem on Inspiration for young students. Share Jo Ishq Chahta Hai Wo Hona Nahin Hai Aaj with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.