काम उन आँखों की हवसनाकी की साज़िश आ गई
काम उन आँखों की हवसनाकी की साज़िश आ गई
आख़िर उन परहेज़-गार आँखों को ख़्वाहिश आ गई
मैं तो समझा था कि हम दोनों अकेले हैं मगर
उस को छूते ही हमारे बीच ख़्वाहिश आ गई
हम बहुत ख़ुश थे मगर इक दिन हमारे दरमियाँ
कुछ अलग से और ख़ुश होने की कोशिश आ गई
बादलों की तरह टकराए थे दो जिस्म और फिर
बिजलियाँ कड़कीं और उस के बा'द बारिश आ गई
उस से मिलने की कोई सूरत निकलती ही न थी
और तभी दिल के अलीगढ़ की नुमाइश आ गई
हम तसव्वुफ़ के हुए आलिम तसव्वुफ़ छोड़ कर
दिल मोहब्बत से हुआ ख़ाली तो दानिश आ गई
फ़रहत-एहसास और अस्मा हो गए अहल-ए-निगाह
देखते ही देखते यूशी को बीनिश आ गई
(886) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत एहसास