उस को है इश्क़ बताना भी नहीं चाहता है
उस को है इश्क़ बताना भी नहीं चाहता है
और ये बात छुपाना भी नहीं चाहता है
सोचता रहता है दिन-भर कि मिरी रात में आए
अपने दिन को ये जताना भी नहीं चाहता है
शाइ'री को मिरा इज़हार समझता है मगर
पर्दा-ए-शे'र उठाना भी नहीं चाहता है
साए को जुस्तुजू-ए-जिस्म बहुत है फिर भी
पहलू-ए-जिस्म में आना भी नहीं चाहता है
ऐसा लगता है कि वो पा भी चुका है मुझ को
जो ब-ज़ाहिर मुझे पाना भी नहीं चाहता है
फ़रहत-एहसास को है सारी हक़ीक़त मा'लूम
महफ़िल-ए-वहम से जाना भी नहीं चाहता है
(1065) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत एहसास