उस तरफ़ तू तिरी यकताई है
उस तरफ़ तू तिरी यकताई है
इस तरफ़ मैं मिरी तन्हाई है
दो अलग लफ़्ज़ नहीं हिज्र ओ विसाल
एक में एक की गोयाई है
है निशाँ जंग से भाग आने का
घर मुझे बाइस-ए-रुस्वाई है
हब्स हैं मशरिक़ ओ मग़रिब दोनों
अब न पछवा है न पुरवाई है
घास की तरह पड़े हैं हम लोग
न बुलंदी है न गहराई है
जिस बयाबाँ में हूँ मैं आबला-पा
वो बयाबाँ मिरी सच्चाई है
उस की बातों पे ख़फ़ा मत होना
'फ़रहत' एहसास तो सौदाई है
(846) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत एहसास