मेरा दिल-ए-नाशाद जो नाशाद रहेगा
मेरा दिल-ए-नाशाद जो नाशाद रहेगा
आलम दिल-ए-बर्बाद का बर्बाद रहेगा
ता-देर जो हंगामा-ए-फ़रियाद रहेगा
शक है कि कहीं आलम-ए-ईजाद रहेगा
पाबंदी-ए-अक़्दार में आज़ाद रहेगा
लेकिन ये तिरा जौर-ओ-सितम याद रहेगा
दिल अपने ही हाथों से जो बर्बाद रहेगा
अफ़्साना-ए-नाकामी-ए-फ़रियाद रहेगा
दिल सुस्त तो लब तिश्ना-ए-फ़रियाद रहेगा
अब फ़रहत-ए-नाशाद तो नाशाद रहेगा
दिल महव-ए-चमन है तो निगाहों में चमन है
पाबंद-ए-क़फ़स हो के भी आज़ाद रहेगा
ग़ैरों का करम रास न आएगा न आया
आलम दिल-ए-बर्बाद का बर्बाद रहेगा
'फ़रहत' तिरे नग़मों की वो शोहरत है जहाँ में
वल्लाह तिरा रंग-ए-सुख़न याद रहेगा
(894) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत कानपुरी