जब तक चराग़-ए-शाम-ए-तमन्ना जले चलो

जब तक चराग़-ए-शाम-ए-तमन्ना जले चलो

दो-चार ही क़दम है ये रस्ता चले चलो

इस हद के ब'अद कोई नहीं दरमियाँ में हद

तय कर चुके हो और जो सब मरहले चलो

बे-ख़्वाब ''ख़ून-आँख'' में दफ़ना के ज़ख़्म-ए-ख़्वाब

मिलने को है सहर से ये शब भी गले चलो

शायद वो ढूँढता हो तुम्हें जिस की खोज है

चेहरे पे जज़्ब-ए-दिल के उजाले मले चलो

हैं बादबाँ शिकस्ता मुख़ालिफ़ हवा मगर

जब तक न दिल में आस का सूरज ढले चलो

फिर कौन नाज़ उस के उठाएगा बज़्म में

तन्हाइयों को अपने ही हम-राह ले चलो

आँखों में ख़्वाब आग रगों में जवान अज़्म

'शहज़ाद' अब कहाँ हैं वो सब सिलसिले चलो

(1096) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554