कितने शिकवे गिले हैं पहले ही

कितने शिकवे गिले हैं पहले ही

राह में फ़ासले हैं पहले ही

कुछ तलाफ़ी निगार-ए-फ़स्ल-ए-ख़िज़ाँ

हम लुटे क़ाफ़िले हैं पहले ही

और ले जाएगा कहाँ गुल-गुचीं

सारे मक़्तल खुले हैं पहले ही

अब ज़बाँ काटने की रस्म न डाल

कि यहाँ लब सिले हैं पहले ही

और किस शै की है तलब 'फ़ारिग़'

दर्द के सिलसिले हैं पहले ही

(803) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554