याद आएँगे ज़माने को मिसालों के लिए
याद आएँगे ज़माने को मिसालों के लिए
जैसे बोसीदा किताबें हों हवालों के लिए
देख यूँ वक़्त की दहलीज़ से टकरा के न गिर
रास्ते बंद नहीं सोचने वालों के लिए
आओ ता'मीर करें अपनी वफ़ा का मअ'बद
हम न मस्जिद के लिए हैं न शिवालों के लिए
सालहा-साल अक़ीदत से खुला रहता है
मुनफ़रिद राहों का आग़ोश जियालों के लिए
रात का कर्ब है गुलबाँग-ए-सहर का ख़ालिक़
प्यार का गीत है ये दर्द उजालों के लिए
शब-ए-फ़ुर्क़त में सुलगती हुई यादों के सिवा
और क्या रक्खा है हम चाहने वालों के लिए
(1035) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़ारिग़ बुख़ारी