आँख हो और कोई ख़्वाब न हो
आँख हो और कोई ख़्वाब न हो
नाज़िल ऐसा कहीं अज़ाब न हो
कुछ तो महफ़ूज़ रखिए सीने में
ज़िंदगानी खुली किताब न हो
सर्फ़ कीजे न इस क़दर ख़ुद को
लाख चाहो तो फिर हिसाब न हो
इस लिए काटता हूँ ये घड़ियाँ
वक़्त की चाल कामयाब न हो
गूँज कैसी है कोहसारों में
ये किसी चीख़ का जवाब न हो
क्या चमकता है तपते सहरा में
देख छू कर कहीं ये आब न हो
ये जलन पीठ में है क्यूँ 'फ़ारूक़'
पुश्त पर तेरी आफ़्ताब न हो
(1749) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़ारूक़ इंजीनियर