नक़्श आख़िर आप अपना हादिसा हो जाएगा
नक़्श आख़िर आप अपना हादिसा हो जाएगा
और तय वहम-ओ-यक़ीं का मरहला हो जाएगा
गूँज उट्ठेंगे दर-ओ-दीवार अपने कर्ब से
लफ़्ज़ जो तिश्ना है मअ'नी-आश्ना हो जाएगा
जिस्म भी पिघलेंगे साए भी न ठहरेंगे कहीं
जाने कब ये सब्ज़ मंज़र भी हवा हो जाएगा
लोग सब उस की कहानी जान लेंगे हर्फ़ हर्फ़
और वो ख़ुश-पोश खुल कर बे-रिदा हो जाएगा
पेड़ उगलेंगे स्याही का समुंदर देखना
मौसम-ए-ख़ुश-रंग 'मुज़्तर' ज़ख़्म-ए-पा हो जाएगा
(837) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554