अच्छा लगता है

मुझे फूलों का मौसम

पेड़ पौदे और परिंदे और बच्चे

अच्छे लगते हैं

मुझे इक दूर तक जाती सड़क पर

चलते रहना अच्छा लगता है

मुझे पानी पे मछली का उछलना अच्छा लगता है

मुझे तितली का फूलों पर भटकना अच्छा लगता है

मुझे बरसात में फैली

धनक भी अच्छी लगती है

मुझे हाथों में चूड़ी की खनक भी

अच्छी लगती है

मुझे तुम अच्छे लगते हो

(904) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554