एक नज़्म माँ के लिए

पहली बार मैं कब तकिए पर सर रख कर सोई थी

उन के बदन को ढूँडा था

और रोई थी

दो हाथों ने भेंच लिया था

गर्म आग़ोश की राहत में

कैसी गहरी नींद मुझे तब आई थी

कब दूर हुई थी पहली बार

अपने पैरों पर चल कर

बिस्तर से अलग फिर घर से अलग

इक लम्बे सफ़र पर निकली थी

धीरे धीरे दूर हुई कब

नर्म बदन की गर्मी से

इस मीठी नींद की राहत से

अब सोचती हूँ

और रोती हूँ

(849) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ek Nazm Man Ke Liye In Hindi By Famous Poet Fatima Hasan. Ek Nazm Man Ke Liye is written by Fatima Hasan. Complete Poem Ek Nazm Man Ke Liye in Hindi by Fatima Hasan. Download free Ek Nazm Man Ke Liye Poem for Youth in PDF. Ek Nazm Man Ke Liye is a Poem on Inspiration for young students. Share Ek Nazm Man Ke Liye with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.