मस्तों के जो उसूल हैं उन को निभा के पी

मस्तों के जो उसूल हैं उन को निभा के पी

इक बूँद भी न कल के लिए तू बचा के पी

क्यूँ कर रहा है काली घटाओं के इंतिज़ार

उन की सियाह-ज़ुल्फ़ पे नज़रें जमा के पी

चोरी ख़ुदा से जब नहीं बंदों से किस लिए

छुपने में कुछ मज़ा नहीं सब को दिखा के पी

'फ़य्याज़' तू नया है न पी बात मान ले

कड़वी बहुत शराब है पानी मिला के पी

(1442) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554