न तुम मेरे न दिल मेरा न जान-ए-ना-तवाँ मेरी

न तुम मेरे न दिल मेरा न जान-ए-ना-तवाँ मेरी

तसव्वुर में भी आ सकतीं नहीं मजबूरियाँ मेरी

न तुम आए न चैन आया न मौत आई शब-ए-व'अदा

दिल-ए-मुज़्तर था मैं था और थीं बे-ताबियाँ मेरी

अबस नादानियों पर आप-अपनी नाज़ करते हैं

अभी देखी कहाँ हैं आप ने नादानियाँ मेरी

ये मंज़िल ये हसीं मंज़िल जवानी नाम है जिस का

यहाँ से और आगे बढ़ना ये उम्र-ए-रवाँ मेरी

(1485) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554