अदीब था न मैं कोई बड़ा सहाफ़ी था

अदीब था न मैं कोई बड़ा सहाफ़ी था

ज़माना फिर भी मिरे फ़न का ए'तिराफ़ी था

मुझे भी ज़हर दिया क्यूँ न हक़-बयानी पर

कि ये गुनाह तो ना-क़ाबिल-ए-मुआ'फ़ी था

किसी से एक भी फ़ितरत का राज़ खुल न सका

अगरचे दौर ज़माने का इंकिशाफ़ी था

मुसीबतों ने तो नाहक़ उठाईं तकलीफ़ें

मुझे मिटाने को मेरा शबाब काफ़ी था

दिल-ओ-नज़र न उलझते तो हल निकल आता

हज़ार मसअला-ए-दीद इख़्तिलाफ़ी था

वो मेरी राय से तो मुत्तफ़िक़ था ऐ 'फ़ाज़िल'

ज़रीफ़-कार मगर उस का इन्हिराफ़ी था

(1075) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554