सुब्ह तक हम रात का ज़ाद-ए-सफ़र हो जाएँगे

सुब्ह तक हम रात का ज़ाद-ए-सफ़र हो जाएँगे

तुझ से हम-आग़ोश हो कर मुन्तशर हो जाएँगे

धूप सहरा तन बरहना ख़्वाहिशें यादों के खेत

शाम आते ही ग़ुबार-ए-रह-गुज़र हो जाएँगे

दश्त-ए-तन्हाई में जीने का सलीक़ा सीखिए

ये शिकस्ता बाम-ओ-दर भी हम-सफ़र हो जाएँगे

शोरिश-ए-दुनिया को आहिस्ता-रवी का हुक्म हो

नज़्र-ए-ख़ैर-ओ-शर तिरे शोरीदा-सर हो जाएँगे

ये जो हैं दो-चार शुरफ़ा-ए-अवध अख़्तर-शनास

कुछ दिनों में ये भी औराक़-ए-दीगर हो जाएँगे

(880) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554