कोई दो चार नहीं महव-ए-तमाशा सब हैं
कोई दो चार नहीं महव-ए-तमाशा सब हैं
मिरे एहसास की आवाज़ में ज़िंदा सब हैं
कोई जुगनू कोई तारा कोई सूरज कोई चाँद
और अजब बात कि महरूम-ए-उजाला सब हैं
उस जगह भी न हुई दर्द की लज़्ज़त महसूस
मैं समझता था जहाँ मेरे शनासा सब हैं
यूसुफ़-ए-वक़्त परेशान न होते क्यूँकर
कोई उँगली न कटी और ज़ुलेख़ा सब हैं
अर्सा-ए-हश्र की तस्वीर अजब है 'अमजद'
बे-कराँ भीड़ है और भीड़ में तन्हा सब हैं
(897) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554