दिल में ये एक डर है बराबर बना हुआ

दिल में ये एक डर है बराबर बना हुआ

मिट्टी में मिल न जाए कहीं घर बना हुआ

इक लफ़्ज़ बेवफ़ा कहा उस ने फिर इस के बअ'द

मैं उस को देखता रहा पत्थर बना हुआ

जब आँसुओं में बह गए यादों के सारे नक़्श

आँखों में कैसे रह गया मंज़र बना हुआ

लहरो! बताओ तुम ने उसे क्यूँ मिटा दिया

ख़्वाबों का इक महल था यहाँ पर बना हुआ

वो क्या था और तुम ने उसे क्या बना दिया

इतरा रहा है क़तरा समुंदर बना हुआ

(755) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dil Mein Ye Ek Dar Hai Barabar Bana Hua In Hindi By Famous Poet Govind Gulshan. Dil Mein Ye Ek Dar Hai Barabar Bana Hua is written by Govind Gulshan. Complete Poem Dil Mein Ye Ek Dar Hai Barabar Bana Hua in Hindi by Govind Gulshan. Download free Dil Mein Ye Ek Dar Hai Barabar Bana Hua Poem for Youth in PDF. Dil Mein Ye Ek Dar Hai Barabar Bana Hua is a Poem on Inspiration for young students. Share Dil Mein Ye Ek Dar Hai Barabar Bana Hua with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.