हवा के हाथ में ख़ंजर है और सब चुप हैं

हवा के हाथ में ख़ंजर है और सब चुप हैं

लहू-लुहान मिरा घर है और सब चुप हैं

सदाएँ बिखरी पड़ी हैं तमाम आँगन में

नज़र नज़र में ये मंज़र है और सब चुप हैं

न बोलने की मनाही न कोई दुश्वारी

ज़बाँ सभी को मयस्सर है और सब चुप हैं

क़ुसूर-वार हूँ इतना कि चश्म-दीद था मैं

और अब गुनाह मिरे सर है और सब चुप हैं

ये बुज़-दिली नहीं साहब तो और फिर क्या है

सितम-शिआर सितम पर है और सब चुप हैं

(1070) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554