याद करने का तुम्हें कोई इरादा भी न था
याद करने का तुम्हें कोई इरादा भी न था
और तुम्हें दिल से भुला दें ये गवारा भी न था
हर तरफ़ तपती हुई धूप थी ऐ उम्र-ए-रवाँ
दूर तक दश्त-ए-अलम में कोई साया भी न था
मिशअल-ए-जाँ भी जलाई न गई थी हम से
और पलकों पे शब-ए-ग़म कोई तारा भी न था
हम सर-ए-राह-ए-वफ़ा उस को सदा क्या देते
जाने वाले ने पलट कर हमें देखा भी न था
हो गई ख़त्म सराबों में भटकती हुई ज़ीस्त
दिल में हसरत ही रही दश्त में दरिया भी न था
किस ख़मोशी से जला दामन-ए-दिल ऐ 'गुलनार'
कोई शोला भी न था कोई शरारा भी न था
(846) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
गुलनार आफ़रीन