उस का चेहरा भी चमक में न मिसाली निकला
उस का चेहरा भी चमक में न मिसाली निकला
चाँद सूरज के उजालों का सवाली निकला
लोग समझा किए मौसम ही नहीं उड़ने का
उस की उज़्लत का सबब बे-पर-ओ-बाली निकला
फूल तो मिल गया ख़ुशबू न मगर हाथ लगी
उस को पाने का जुनूँ ख़ाम-ख़याली निकला
बारिश-ए-संग में भी आई दुआ होंटों पर
सब ने कम-तर जिसे जाना था वो आली निकला
बे-हदफ़ तीर चलाता रहा कोई 'गुलज़ार'
जब ज़रूरत पड़ी तरकश वहाँ ख़ाली निकला
(895) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554