एक और रात

रात चुप-चाप दबे पाँव चले जाती है

रात ख़ामोश है रोती नहीं हँसती भी नहीं

काँच का नीला सा गुम्बद है उड़ा जाता है

ख़ाली ख़ाली कोई बजरा सा बहा जाता है

चाँद की किरनों में वो रोज़ सा रेशम भी नहीं

चाँद की चिकनी डली है कि घुली जाती है

और सन्नाटों की इक धूल उड़ी जाती है

काश इक बार कभी नींद से उठ कर तुम भी

हिज्र की रातों में ये देखो तो क्या होता है

(2139) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ek Aur Raat In Hindi By Famous Poet Gulzar. Ek Aur Raat is written by Gulzar. Complete Poem Ek Aur Raat in Hindi by Gulzar. Download free Ek Aur Raat Poem for Youth in PDF. Ek Aur Raat is a Poem on Inspiration for young students. Share Ek Aur Raat with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.