दिल-ए-बे-मुद्दआ है और मैं हूँ

दिल-ए-बे-मुद्दआ है और मैं हूँ

मगर लब पर दुआ है और मैं हूँ

न साक़ी है न अब वो शय है बाक़ी

मिरा दौर आ गया है और मैं हूँ

उधर दुनिया है और दुनिया के बंदे

इधर मेरा ख़ुदा है और मैं हूँ

कोई पुरसाँ नहीं पीर-ए-मुग़ाँ का

फ़क़त मेरी वफ़ा है और मैं हूँ

अभी मीआद बाक़ी है सितम की

मोहब्बत की सज़ा है और मैं हूँ

न पूछो हाल मेरा कुछ न पूछो

कि तस्लीम ओ रज़ा है और मैं हूँ

ये तूल-ए-उम्र ना-माक़ूल ओ बे-कैफ़

बुज़ुर्गों की दुआ है और मैं हूँ

लहू के घूँट पीना और जीना

मुसलसल इक मज़ा है और मैं हूँ

'हफ़ीज़' ऐसी फ़लाकत के दिनों में

फ़क़त शुक्र-ए-ख़ुदा है और मैं हूँ

(17274) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554