दूर से आँखें दिखाती है नई दुनिया मुझे

दूर से आँखें दिखाती है नई दुनिया मुझे

गुलशन-ए-हस्ती नज़र आता है इक सहरा मुझे

अक़्ल की वादी में हूँ गुम-कर्दा-ए-मक़्सूद-ए-इश्क़

ढूँढता हूँ और नहीं मिलता कोई रस्ता मुझे

ये भी इक धोका था नैरंग-ए-तिलिस्म-ए-अक़्ल का

अपनी हस्ती पर भी हस्ती का हुआ धोका मुझे

शौक़ मेरा तालिब-ए-दीदार हो जाता अगर

देखता 'मूसा' मुझे सीना मुझे जल्वा मुझे

शाएरी क्या कफ़्श-बरदार-ए-गिरामी हूँ 'हफ़ीज़'

बे-कमाली के सिवा कोई नहीं दावा मुझे

(1085) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554