जब्र बे-चारगी के मारों में

जब्र बे-चारगी के मारों में

हम हैं ख़ुद अपने सोगवारों में

आइने अक्स को तरसते हैं

सूरतों के तिलिस्म-ज़ारों में

लग़्ज़िश-ए-पा-ए-बे-ज़बानी तक

रौशनी कम है रहगुज़ारों में

लोग अपनी तलाश की ख़ातिर

छुप गए जुस्तुजू के ग़ारों में

किस को तूल-ए-कलाम की फ़ुर्सत

बात करते हैं इस्तिआरों में

मौत का इंतिज़ार करते हैं

मुजरिमों की तरह क़तारों में

(604) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554