सहरा में हर तरफ़ है वही शोर-ए-अल-अतश
सहरा में हर तरफ़ है वही शोर-ए-अल-अतश
दरिया का रुख़ बदल न सके लोग आख़िरश
पाए गए हैं एक ख़त-ए-मुसतक़ीम पर
यकसाँ हैं अब हमारी नज़र में जहात-ए-शश
रुख़ से हक़ीक़तों के हिजाबात उठ गए
अब एतिबार-ए-दीद पे खाएगा कौन ग़श
वो इख़्तियार-ए-दीद की सूरत नहीं रही
दिल से निकल चुका है हर इक तीर-ए-नीम-कश
ऐ आफ़्ताब-ए-सुब्ह फ़राग़त इधर कहाँ
हम लोग पी रहे हैं अभी ज़हर-ए-कशमकश
'हामिद' हरीम-ए-ज़ात में ख़ुद अपनी देखिए
आख़िर छुपा हुआ है यहाँ कौन बर्क़-वश
(783) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554