अभी न जाओ अभी रास्ते सजे भी नहीं

अभी न जाओ अभी रास्ते सजे भी नहीं

अभी चराग़ सर-ए-कहकशाँ जले भी नहीं

जबीन-ए-चर्ख़ पे गुलगून-ए-शफ़क़ मल कर

अभी तो शाम के साए कहीं गए भी नहीं

अभी अभी तो जमाई है मैं ने बज़्म-ए-ख़याल

अभी उफ़ुक़-ब-उफ़ुक़ बाम-ओ-दर सजे भी नहीं

उरूस-ए-शब ने अभी चाँदनी उतारी है

अभी तो गेसु-ए-शब ठीक से खुले भी नहीं

अभी से तर्क-ए-तअल्लुक़ के मशवरे तो न दो

अभी तो यादों के सारे दिए बुझे भी नहीं

मिरे सफ़र में सितारे थे बस शरीक-ए-सफ़र

ये राह-रौ तो मिरी रह-गुज़र के थे भी नहीं

(1129) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554