आरज़ूएँ कमाल-आमादा

आरज़ूएँ कमाल-आमादा

ज़िंदगानी ज़वाल-आमादा

ज़िंदगी तिश्ना-ए-मजाल-ए-जवाब

लम्हा लम्हा सवाल-आमादा

ज़ख़्म खा कर बिफर रही है अना

आजिज़ी है जलाल-आमादा

कैसे हमवार हो निबाह की राह

दिल मुख़ालिफ़ ख़याल आमादा

फिर कोई निश्तर-आज़मा हो जाए

ज़ख़्म हैं इंदिमाल-आमादा

हर क़दम फूँक फूँक कर रखिए

रहगुज़र है जिदाल-आमादा

हर नफ़स ज़र्फ़-आज़मा 'कैफ़ी'

हर नज़र इश्तिआल-आमादा

(1131) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554