हमारी वो वफ़ादारी कि तौबा
हमारी वो वफ़ादारी कि तौबा
और उस की वो दिल-आज़ारी कि तौबा
मुझे अब मौत बेहतर ज़िंदगी से
वो की तुम ने सितमगारी कि तौबा
तिरी ज़ुल्फ़ों ने सुम्बुल को चमन में
पकड़ कर मार वो मारी कि तौबा
न ख़ुद सोया दिया उन को न सोने
वो शब भर मैं ने की ज़ारी कि तौबा
'हक़ीर' इस दिल के हाथों मैं ने अब के
उठाई ऐसी बीमारी कि तौबा
(805) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554