हम तीरगी में शम्अ जलाए हुए तो हैं

हम तीरगी में शम्अ जलाए हुए तो हैं

हाथों में सुर्ख़ जाम उठाए हुए तो हैं

उस जान-ए-अंजुमन के लिए बे-क़रार दिल

आँखों में इंतिज़ार सजाए हुए तो हैं

मीलाद हो कि मज्लिस-ए-ग़म मुब्तला तिरे

आँगन में दल के फ़र्श बिछाए हुए तो हैं

हिज़्ब-ए-हरम ने शौक़-ए-जुनूँ को बढ़ा दिया

सीने से हम बुतों को लगाए हुए तो हैं

दुनिया कहाँ थी पास-ए-विरासत के ज़िम्न में

इक दीन था सो उस पे लुटाए हुए तो हैं

कब चोबदार पर हों सर-अफ़राज़ देखिए

उस शोख़ की निगाह में आए हुए तो हैं

(923) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554