तिश्ना-कामों को यहाँ कौन सुबू देता है

तिश्ना-कामों को यहाँ कौन सुबू देता है

गुल को भी हाथ लगाओ तो लहू देता है

नेश्तर और सही कार-ए-दिगर और सही

दिल-ए-सद-चाक अगर इज़्न-ए-रफ़ू देता है

ताब-ए-फ़रियाद भी दे लज़्ज़त-ए-बेदाद भी दे

देने वाले जो मुझे सोज़-ए-गुलू देता है

हम तो बर्बाद हुए बर्ग-ए-ख़िज़ाँ की सूरत

शाख़-ए-गुल कौन तुझे ज़ौक़-ए-नुमू देता है

मुनसिफ़ो हाथ से अब दशना-ओ-ख़ंजर रख दो

क्या बुरा है अगर इंसाफ़ अदू देता है

ऐ ख़ुदावंद मिरे शेर की क़ीमत क्या है

एक रोटी का निवाला जिसे तू देता है

(927) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554