जल्वे तिरे जो रौनक़-ए-बाज़ार हो गए

जल्वे तिरे जो रौनक़-ए-बाज़ार हो गए

ख़ूबान-ए-ख़ुद-फ़रोश ख़रीदार हो गए

तलवों से रास्ता चमन-ए-दिल-कुशा बना

जल्वों से आइना दर-ओ-दीवार हो गए

दिल जाँ-ब-लब जिगर में तपक जान बे-क़रार

हम तेरा नाम ले के गुनहगार हो गए

गुलज़ार है बहार यूँही हुस्न-ए-यार से

जैसे चमन बहार से गुलज़ार हो गए

ये हुस्न-ए-ख़ुद-फ़रोश अजब जिंस है 'हसन'

वो बिक गए जो उस के ख़रीदार हो गए

(874) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554