कुछ हसीनों की मोहब्बत भी बुरी होती है

कुछ हसीनों की मोहब्बत भी बुरी होती है

कुछ ये बे-चैन तबीअत भी बुरी होती है

जीते-जी मेरे न आए तो न आए अब आओ

क्या शहीदों की ज़ियारत भी बुरी होती है

आप की ज़िद ने मुझे और पिलाई हज़रत

शैख़-जी इतनी नसीहत भी बुरी होती है

उस ने दिल माँगा तो इंकार का पहलू न मिला

ख़ाना-बर्बाद मुरव्वत भी बुरी होती है

ऐ 'हसन' आप कहाँ और कहाँ बज़्म-ए-शराब

पीर-ओ-मुरशिद बुरी सोहबत भी बुरी होती है

(1232) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554