मिल गया दिल निकल गया मतलब
मिल गया दिल निकल गया मतलब
आप को अब किसी से किया मतलब
हुस्न का रोब ज़ब्त की गर्मी
दिल में घुट घुट के रह गया मतलब
न सही इश्क़ दुख सही नासेह
तुझ को क्या काम तुझ को क्या मतलब
मुज़्दा ऐ दिल कि नीम-जाँ हूँ मैं
अब तो पूरा हुआ तिरा मतलब
अपने मतलब के आश्ना हो तुम
सच है तुम को किसी से क्या मतलब
आतिश-ए-शौक़ और भड़की है
मुँह छुपाने का खुल गया मतलब
कुछ है मतलब तो दिल से मतलब है
मतलब-ए-दिल से उन को क्या मतलब
उन की बातें हैं कितनी पहलू-दार
सब समझ लें जुदा जुदा मतलब
उस को घर से निकाल कर ख़ुश हो
क्या 'हसन' था रक़ीब का मतलब
(934) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554