बिछ्ड़ें तो शहर भर में किसी को पता न हो

बिछ्ड़ें तो शहर भर में किसी को पता न हो

तुम को भी कुछ मलाल हमें भी गिला न हो

मज्लिस कि ख़्वाब-गाह जहाँ भी नज़र मिली

उन को यही था ख़ौफ़ कोई देखता न हो

जिन हादसों की आग से दामान-ए-दिल जला

मुमकिन नहीं चराग़-ए-सुख़न भी जला न हो

मेरी ग़ज़ल में जैसा तरन्नुम है सोज़ है

अक्सर हुआ गुमाँ कि उसी की सदा न हो

उन से अलग हुआ तो यही फ़िक्र है 'नईम'

उन का तपाक-ओ-मेहर कहीं वाक़िआ' न हो

(890) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554