बदल-ए-लज़्ज़त-ए-आज़ार कहाँ से लाऊँ

बदल-ए-लज़्ज़त-ए-आज़ार कहाँ से लाऊँ

अब तुझे ऐ सितम-ए-यार कहाँ से लाऊँ

पुर्सिश-ए-हाल पे है ख़ातिर-ए-जानाँ माइल

जुरअत-ए-कोशिश-ए-इज़हार कहाँ से लाऊँ

है वहाँ शान-ए-तग़ाफ़ुल को जफ़ा से भी गुरेज़

इल्तिफ़ात-ए-निगह-ए-यार कहाँ से लाऊँ

नूर अन्क़ा है शब-ए-हिज्र की तारीकी में

जल्वा-ए-सुब्ह के आसार कहाँ से लाऊँ

सोहबत-ए-अहल-ए-सफ़ा ख़ूब है माना लेकिन

रौनक़-ए-ख़ाना-ए-ख़ुम्मार कहाँ से लाऊँ

शेर मेरे भी हैं पुर-दर्द व-लेकिन 'हसरत'

'मीर' का शेवा-ए-गुफ़्तार कहाँ से लाऊँ

(945) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554