न सूरत कहीं शादमानी की देखी

न सूरत कहीं शादमानी की देखी

बहुत सैर दुनिया-ए-फ़ानी की देखी

मिरी चश्म-ए-ख़ूँ-बार में ख़ूब रह कर

बहार आप ने गुल-फ़िशानी की देखी

तमन्ना ने उस रू-ए-ज़ेबा को देखा

कि तस्वीर हुस्न-ए-जवानी की देखी

अजब शौक़ से दस्त-ए-साक़ी में हम ने

सुराही मय-ए-अरग़वानी की देखी

ज़हे रोब-ए-हुस्न उन के दर पर किसी ने

ज़रूरत न कुछ पासबानी की देखी

न तुम सा ख़ुश-अख़्लाक़ पाया न हम ने

कहीं शान ये दिल-सितानी की देखी

मुझे कर के मायूस बोले वो 'हसरत'

मसर्रत ग़म-ए-जावेदानी की देखी

(1316) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554