ताबाँ जो नूर-ए-हुस्न ब-सिमा-ए-इश्क़ है
ताबाँ जो नूर-ए-हुस्न ब-सिमा-ए-इश्क़ है
किस दर्जा दिल-पज़ीर तमाशा-ए-इश्क़ है
अरबाब-ए-होश जितने हैं बीमार-ए-अक़्ल हैं
उन के लिए ज़रूर मुदावा-ए-इश्क़ है
मैं क्या हूँ एक ज़र्रा-ए-सहरा-ए-इश्तियाक़
दिल क्या है एक क़तरा-ए-दरिया-ए-इश्क़ है
शाह ओ गदा का फ़र्क़ नहीं अहद-ए-हुस्न में
अब जिस को देखिए उसे दावा-ए-इश्क़ है
ज़ाहिर है बे-क़रारी-ए-पैहम से हाल-ए-दिल
बेकार हम को दावा-ए-इख़्फ़ा-ए-इश्क़ है
पिन्हाँ हिजाब-ए-नाज़ में है सूरत-ए-जमाल
पैदा हुरूफ़-ए-शौक़ से माना-ए-इश्क़ है
ऐ अह्ल-ए-अक़्ल क्यूँ हो उसे फ़िक्र-ए-नाम-ओ-नंग
'हसरत' ख़राब-ए-इश्क़ है रुस्वा-ए-इश्क़ है
(915) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हसरत मोहानी