राहत ओ रंज से जुदा हो कर

राहत ओ रंज से जुदा हो कर

बैठ रहिए कहीं ख़ुदा हो कर

लौट आया है आँख के दर पर

ख़्वाब-ए-ताबीर से रिहा हो कर

लुत्फ़ आया नज़र को जलने में

चाँद के सामने दिया हो कर

ऐ मिरे शेर अपनी ताबानी

देख उस शोख़ से अदा हो कर

हब्स होता गया ख़ुमार अपना

रंग उड़ते गए हवा हो कर

ख़ेमा-ए-गुल लपेट ले हमदम

देख सरसर चली सबा हो कर

(1228) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554