ज़मीं का दम निकलता जा रहा है

ज़मीं का दम निकलता जा रहा है

ख़ुदा का काम चलता जा रहा है

ये किन हाथों में सूरज आ गया है

छतों से दिन पिघलता जा रहा है

परिंदे टहनियों पे रो रहे हैं

शजर हर घर से कटता जा रहा है

अजब सा वहम दिल पे जम गया है

बदन साए से घटता जा रहा है

हवा भी सर्द होती जा रही है

समुंदर भी उतरता जा रहा है

जो सुनते हैं वो गुम जाता है फ़ौरन

हम लिखते हैं वो मिटता जा रहा है

(749) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554