छलकती आए कि अपनी तलब से भी कम आए
छलकती आए कि अपनी तलब से भी कम आए
हमारे सामने साक़ी ब-साग़र-ए-जम आए
फ़रोग़-ए-आतिश-ए-गुल ही चमन की ठंडक है
सुलगती चीख़ती रातों को भी तो शबनम आए
बस एक हम ही लिए जाएँ दरस-ए-इज्ज़-ओ-नियाज़
कभी तो अकड़ी हुई गर्दनों में भी ख़म आए
जो कारवाँ में रहे मीर-ए-कारवाँ के क़रीब
न जाने क्यूँ वो पलट आए और बरहम आए
निगार-ए-सुब्ह से पूछेंगे शब गुज़रने दो
की ज़ुल्मतों से उलझ कर वो आई या हम आए
अजीब बात है कीचड़ में लहलहाए कँवल
फटे पुराने से जिस्मों पे सज के रेशम आए
मसीह कौन बने सारे हाथ आलूदा
लहूलुहान है धरती कहाँ से मरहम आए
(1164) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इब्न-ए-सफ़ी