ग़ैरों से दाद-ए-जौर-ओ-जफ़ा ली गई तो क्या
ग़ैरों से दाद-ए-जौर-ओ-जफ़ा ली गई तो क्या
घर को जला के ख़ाक उड़ा दी गई तो क्या
गारत-गरी-ए-शहर में शामिल है कौन कौन
ये बात अहल-ए-शहर पे खुल भी गई तो क्या
इक ख़्वाब ही तो था जो फ़रामोश हो गया
इक याद ही तो थी जो भुला दी गई तो क्या
मीसाक़-ए-ऐतबार में थी इक वफ़ा की शर्त
इक शर्त ही तो थी जो उठा दी गई तो क्या
क़ानून-ए-बाग़-बानी-ए-सहरा की सरनविश्त
लिक्खी गई तो क्या जो न लिक्खी गई तो क्या
इस क़हत-ओ-इंहदाम-ए-रिवायत के अहद में
तालीफ़ नुस्ख़ा-हा-ए-वफ़ा की गई तो क्या
जब 'मीर' ओ 'मीरज़ा' के सुख़न राएगाँ गए
इक बे-हुनर की बात न समझी गई तो क्या
(1145) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इफ़्तिख़ार आरिफ़